... और वह नदी में कूद गई : पुल पर बैठे 3 युवकों ने दिखाई हिम्मत और बचा ली जान... जानिए क्यों देना चाहती थी जान

जगदलपुर। छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक महिला पारिवारिक कारणों से परेशान होकर नदी में कूद पड़ी। वहीं डूबती महिला को देख पुल के पास बैठे 3 युवकों ने महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर की रहने वाली एक महिला कुडकनार पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर तक बैठी थी। फिर अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद वहां मौजूद सूरज नागे, चंदन ठाकुर और तुषार नागे जिन्होंने महिला को छलांग लगाते देखकर उसे बचा लिया। इसके बाद इनमें से एक युवक ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से सुसाइड करने का प्रयास करने की वजह जानी। महिला ने पुलिस को बताया कि, पारिवारिक कारणों से परेशान थी। इसी वजह से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, महिला ने खुलकर सारी वजह नहीं बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ दिया है। साथ ही परिवार वालों को भी समझाइश दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS