#CGBudget2021 : आंगनबाड़ीकर्मियों में जोरदार आक्रोश, 5 मार्च को जबरदस्त आंदोलन का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पेश किए गए बजट-2021 में प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं खुद को बेहद उपेक्षित
महसूस कर रही हैं। उनमें आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने 45 बिंदुओं के बजट प्रावधान को देखने के बाद अपना आक्रोश व्यक्त करते हु
ए कहा है कि अब आंदोलन करने जा रही हैं।
गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी केन्द्र खोलकर बच्चों को गर्म भोजन
का वितरण किया। इस बीच उनकी ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के रूप में भी लगाई गई। कोरोना वैक्सीन का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
को मिलना शुरू हो गया, लेकिन कलेक्टर दर पर मानदेय, शासकीय कर्मचारी का दर्जा, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ताओं को
पूर्णकालिक कार्यकर्ता का दर्जा, हड़ताल के दौरान बर्खास्त कार्यकर्ताओं की बहाली, एरियर्स का भुगतान आदि कई मांगें हैं, जो आज
तक पूरी नहीं हो पाईं। इस बजट ने भी उम्मीद तोड़ दी। ऐसे में आंगनबाड़ीकर्मी आक्रोशित हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष रूखमणी सज्जन ने जानकारी दी है कि बस्तर संभाग की कार्यकर्ताएं 5 मार्च को एकत्र होकर राज्यपाल के नाम बस्तर संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगीं। छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ ने साफ ऐलान कर दिया है कि चार चरणों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की रणनीति भी बन गई है।
इसी तरह, छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष सरिता पाठक ने जानकारी दी है कि 5 मार्च को राजधानी
के बूढ़ा तालाब के पास धरना आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने संघ से जुड़ीं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को एकजुट
होकर इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है। इधर, छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ
ने बजट को लेकर अपनी निराशा तो व्यक्त की है, लेकिन इसे लेकर किसी तरह के आंदोलन अथवा ज्ञापन सौंपने के लिए कोई
तारीख फाइनल नहीं किया है। संघ की उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी तिवारी ने कहा है कि 'हम दुखी हैं। हमने कांग्रेस की सरकार से उम्मी
द की थी। अब हम भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे, चुप नहीं बैठेंगे। महिला दिवस के मौके पर अगर एरियर्स का बकाया भु
गतान हो जाए, तो भी बहुत है। हम बहुत जल्द मिलने जाएंगे।' अब छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका कल्याण सं
घ के बड़े पदाधिकारी कब बैठक करेंगे, कब आंदोलन करेंगे, कब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे या प्रेस नोट जारी करेंगे, इसकी तो कोई पु
ख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ और छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता
सहायिका संघ नामक दो संगठनों ने अपनी पुरानी मांगों की याद दिलाते हुए आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS