1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, खुलासा : बैठक में बनी कई लोगों की हत्या की योजना

1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, खुलासा : बैठक में बनी कई लोगों की हत्या की योजना
X
गिरफ्तार नक्सली ने कई लोगों की हत्या का प्लान बनाने का खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा। पुलिस का दावा है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली पर हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पार्टी पर फायरिंग जैसे 14 गंभीर आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक किरन्दुल थाना क्षेत्र में पेरपा के जंगले से DRG जवान और किरन्दुल थाने के जवानों को सर्चिंग के दौरान एक लाख का ईनामी नक्सली नंदा कुंजाम को गिरफ्तार किया गया है।

23 जुलाई को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल देवांश सिंह राठौर के हमराह निरीक्षक दयाकिशोर बरवा, थाना प्रभारी किरन्दुल, जिला बल एवं डीआरजी बल के सचिंग के दौरान ग्राम पीरनार, पेरपा के बीच जंगल में नंदा कुंजाम उर्फ जीबरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि नंदा नक्सलियों की मलंगीर एरिया कमेटी में पीरनार पंचायत कमेटी का अध्यक्ष था।

गिरफ्तार माओवादी ने खुलासा किया कि 16 जून को दन्तेवाड़ा से 4 शख्स ने किरन्दुल ग्राम पीरनार पहुंच कर नक्सली कमाण्डर देवा, कमलेश, जोगी, राजे, सोमडू, गुड्डी के उपस्थिति में बैठक ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली ने बताया है कि मीटिंग में पुलिस में भर्ती स्थानीय आत्मसमर्पित नक्सली की सूची बनाए जाने की जानकारी के साथ वर्तमान में आईजी बस्तर एवं एसपी दन्तेवाड़ा द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण किये जाने से ग्रामीणों के बीच नक्सलियों का जनाधार कम होता जा रहा है।

ऐसे में अंदरूनी क्षेत्रों तक आश्रम, स्कूल, रोड़, पंचायत कार्य, मनरेगा कार्य कर रहे हैं, जिस पर रोक लगाने के लिए ठेकेदार रविन्द्र सोनी व स्थानीय लोग अजय, जोगा, भीमा कांचा को टारगेट करने की तय की गई। इसके अलावा इन लोगों से मिलने वालों को उठाकर जनअदालत में मौत के घाट उतारने और दबाव बनाने के लिए इस क्षेत्र के जवानों का पर्चा निकाल कर उनके परिजनों की हत्या करने का निर्णय भी लिया गया है।

गिरफ्तार नक्सली पर हत्या, पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों पर हमला, लूटपाट, आगजनी के साथ अन्य 14 अपराध दर्ज हैं।

Tags

Next Story