CG Politics : युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत 10 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ में मतदान गणना होने में महज 5 दिन ही शेष बचे हैं, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। कांग्रेस पार्टी के अंदर खाने में उठा-पटक जारी है, चाहे वह चुनाव के पहले विधायकों का टिकट काटा जाना हो फिर चुनाव के बाद पार्टी के युवा नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना हो।
मंगलवार को कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी कर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी, कवर्धा जिला अध्यक्ष होरीराम साहू समेत 10 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर आरोप है कि, ये नेता और कायकर्ता 2023 विधानसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्य कर रहे थे, जो जांच में दोषी पाए गए हैं। जिसको लेकर पार्टी ने इन पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS