जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का 10 वां दिन: अब सभी इमरजेंसी सेवाएं भी करेंगे बंद

X
By - Vinod Dongre |6 Dec 2021 12:56 PM IST
जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल का आज 10 वां दिन है। सोमवार से जूनियर डॉक्टर्स इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे। पढ़िये पूरी खबर-
रायपुर। रायपुर में जूनियर डॉक्टर अपनी मांगो को लेकर लगातार हड़ताल पर हड़ताल कर रहे है। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल का आज 10 वां दिन है। सोमवार से जूनियर डॉक्टर्स इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे। इस हड़ताल से बाहर से आने वाले मरीजों का इलाज और जरुरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। जूनियर डॉक्टरों NEET पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक ये प्रदर्शन चलता रहेगा। जूनियर डॉक्टर्स ने इमरजेंसी सेवाएं बंद करने को लेकर अस्पताल प्रबंधन को पत्र सौंपा है। अब देखना यह है की इस पत्र के बाद अस्पताल प्रबंधन क्या एक्शन लेती है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS