दुर्ग में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप, 5 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

दुर्ग में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप, 5 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
X
सभी नाबालिग आरोपी 14 से 17 साल के हैं, किशोरी के माता-पिता मजदूर हैं और खदान में काम करते हैं। पढ़िए पूरी खबर-

दुर्ग। जिले में 13 साल की किशोरी से 6 लोगों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी तालाब में नहाने जा रही थी तभी आरोपियों ने उसे झाड़ू मारने के बहाने बुला लिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने राजकुमार यादव को गिरफ्तार करने के साथ सभी को पकड़ लिया है। सभी नाबालिग आरोपी 14 से 17 साल के हैं। जानकारी के मुताबिक किशोरी के माता-पिता मजदूर हैं और खदान में काम करते हैं। वह रोज की तरह 25 फरवरी को भी खदान में काम करने चले गए थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में थी। गुरुवार को किशोरी तालाब में नहाने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान एक परिचित लड़का उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वहां अन्य आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोपियों की धमकी के चलते किशोरी ने अगले दिन परिजन को घटना की जानकारी दी। इस पर शुक्रवार शाम को FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 5 नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Next Story