चलती ट्रेन से भाग निकले 2 आरोपी : वाश रूम जाने का बनाया बहाना, झारखंड से मुंबई ले जा रही थी पुलिस... बिलासपुर में दिया चकमा

बिलासपुर- पुलिस को चकमा देकर ठगी करने वाले तो आपने बहुत देखे होंगे। लेकिन क्या फिल्मी स्टाइल में पुलिस को धक्का मारकर ट्रेन से भाग जाने वाले ठग देखें हैं क्या...अगर नहीं तो आज देखिए...छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए।
दरअसल, दोनों आरोपियों को पुलिस दुरंतो एक्सप्रेस में झारखंड से पकड़कर मुंबई लेकर जा रही थी। तभी बिलासपुर स्टेशन में ट्रेन रुकी और ठगों ने वाश-रूम जाने का बहाना बनाया, वैसे तो उस वक्त पुलिस भी उनके साथ गई थी। लेकिन ठगों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। बताया जा रहा है कि, यह घटना पांच जुलाई की है। इस घटना के बाद रायपुर जीआरपी और बिलासपुर जीआरपी मिलकर ठगों की तलाश में जुट गए हैं।
पुलिसकर्मियों को कैसे दिया चकमा...
जानकारी के मुताबिक, मुंबई से पुलिस ने तीन आरोपियों को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए 4 जुलाई को झारखंड में दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाकर मुंबई लेकर जाने का प्लान था। लेकिन इसी बीच सभी आरोपी बिलासपुर स्टेशन से भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मी तीनों आरोपीयों को हथकड़ी खोलकर वाशरूम लेकर गए। तब तक ट्रेन स्टेशन से छूट गई थी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और चलती ट्रेन से कूद गए।
सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखे आरोपी...
क्या बिलासपुर स्टेशन का कैमारा नहीं चल रहा था ? क्योंकि जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की तलाश करने की कोशिश की तो उनके हाथ कुछ नहीं लगा। यानी दोनों आरोपी बिलासपुर स्टेशन से भाग निकले और सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुए।
राजधानी में दर्ज करवाई एफआईआर...
पुलिस की माने तो राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद चलती ट्रेन से दो आरोपियों के भागने की सूचना दी गई थी। इसके बाद जीआरपी ने केस दर्ज किया और बिलासपुर जीआरपी को इस घटना की जानकारी दी। रायपुर से केस डायरी आने के बाद जीआरपी बिलासपुर में फरार आरोपियों की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS