2 बच्चे तालाब में डूबे : स्कूल में मध्यान भोजन के बाद से थे लापता, अब मिली लाश

2 बच्चे तालाब में डूबे : स्कूल में मध्यान भोजन के बाद से थे लापता, अब मिली लाश
X
तुलसी गांव में 2 बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे तुलसी गांव के सरकारी स्कूल की पहली क्लास में पढ़ते थे। मृतक बच्चों की पहचान गगन यादव 6 साल और यश यादव 6 साल के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तुलसी गांव में 2 बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे तुलसी गांव के सरकारी स्कूल की पहली क्लास में पढ़ते थे। मृतक बच्चों की पहचान गगन यादव 6 साल और यश यादव 6 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल में मध्यान्ह भोजन के बाद से लापता थे। गांव में अवैध उत्खनन से बने तालाब में डूबने से मौत हुई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पूरा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

Tags

Next Story