83 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा के आरोपी छत्तीसगढ़ में कर रहे थे तस्करी

X
By - Ck Shukla |17 Nov 2021 4:03 PM IST
सरायपाली में 83 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। तस्कर गांजा को लग्जरी कार डस्टर की डिक्की में छिपाकर उड़ीसा से जांजगीर चांपा की ओर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों कैसे पकड़ा पढ़िये-
सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली में 83 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। जब्त गांजे की कीमत करीब 16 लाख 60 हजार बताया जा रहा है। तस्कर गांजा को लग्जरी कार डस्टर की डिक्की में छिपाकर उड़ीसा से जांजगीर चांपा की ओर लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपी उड़ीसा के रहने वाले है। मुखबिर की सूचना पर सरायपाली पुलिस जोगनीपाली मोड़ के पास मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तस्करों को धर दबोचा। एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS