दुर्ग में पकड़ाए 2 शातिर चोर, चोरी के आधे दर्जन केस दर्ज

X
By - Akshay Sahu |11 Jun 2020 6:29 PM IST
दुर्ग। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि दोनों चोर सूने मकानों में चोरी करने में माहिर थे। आरोपियों के कब्जे से लाखों रूपये नगद और सामान भी बरामद किया है।
6 चोरियों के मामले में पुलिस ने प्रकाश महिलांग व प्रमोद तांडी को गिरफ्तार किया है। चोरों के खिलाफ थाना अमलेश्वर क्षेत्र में तीन चोरियां, सुपेला थाना क्षेत्र में दो व जामुल थाना क्षेत्र में एक जगह चोरी करने का आरोप है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने 14 लाख रुपए नगद व सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। इसके अलावा कैमरा, लैपटॉप आदि गैजेट्स भी बरामद किये हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS