BIG BREAKING : 25 नक्सलियों ने किया एक साथ आत्मसमर्पण, 1-1 लाख के ईनामी नक्सली भी शामिल

दंतेवाड़ा। नक्सली विचारधारा के खिलाफ सुरक्षा बलों दारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान (घर वापसी के तहत) बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल 1-1लाख के 3 ईनामी नक्सली सहित 25 नक्सली समर्थकों ने सरेंडर कर दिया है। सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए उन्होंने आत्मसमर्पण किया है।
यह मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है, जहां 25 लोगों ने आत्समर्पण किया है, जिनमें 1-1लाख के 3 ईनामी नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर दीपक सोनी के समक्ष सरेंडर किया है।
जानकारी के मुताबिक अब तक अभियान के तहत 58 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सभी समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सभी नक्सली कुआकोंडा थानाक्षेत्र के अंदुरुनी इलाके में सक्रिय थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS