एमपी जाएंगे छत्तीसगढ़ के 250 कांग्रेस नेता : निमाड़-मालवा अंचल में दो दिन तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे

एमपी जाएंगे छत्तीसगढ़ के 250 कांग्रेस नेता : निमाड़-मालवा अंचल में दो दिन तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे
X
सभी नेताओं को अपने साधनों से मध्य प्रदेश जाने की हिदायत दी गई है। यह भी पता चला है कि, छत्तीसगढ़ के यात्री खरगोन जिले के खेरदा गांव से इस पदयात्रा से जुड़ने वाले हैं। 28 नवम्बर को पदयात्रा इंदौर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्यप्रदेश पहुंचने वाली है। क्योंकि इस यात्रा के मार्ग में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है, इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी प्रमुख चेहरे इस रैली में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश जाएंगे। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता रैली में मध्य प्रदेश के निमाड़-मालवा अंचल में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 250 नेताओं के नाम केंद्रीय कार्यालय को भेजा है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं के नाम शामिल हैं।

26 से 28 तक यात्रा का हिस्सा बनेंगे

तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा 23 नवम्बर को मध्य प्रदेश पहुंचने वाली है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के इस यात्रा में शामिल होने की संभावनाओं पर कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि यदि अनुमति मिल जाती है तो पार्टी की ओर से 250 यात्री 25 नवम्बर को मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। वहां 26 से 28 नवम्बर तक सभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

नेताओं को अपने साधनों से पहुंचने की हिदायत

बताया जा रहा है कि सभी नेताओं को अपने साधनों से मध्य प्रदेश जाने की हिदायत दी गई है। यह भी पता चला है कि, छत्तीसगढ़ के यात्री खरगोन जिले के खेरदा गांव से इस पदयात्रा से जुड़ने वाले हैं। 28 नवम्बर को पदयात्रा इंदौर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उस दिन रात्रि विश्राम इंदौर के खालसा स्टेडियम में होना है। यहीं से छत्तीसगढ़ के पदयात्री वापस लौट आएंगे।

छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी-पानी से रोपा जाएगा पौधा

प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम इस यात्रा में छत्तीसगढ़ की मिट्‌टी और पानी ले जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के कांसेप्ट में यह शामिल है। जहां से यात्रा नहीं गुजर रही है वहां के यात्री अपने साथ मिट्‌टी-पानी ले जा रहे हैं। इसी मिट्‌टी-पानी से यात्रा मार्ग पर कहीं पर पौधरोपण होता जा रहा है।

Tags

Next Story