3 दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन : बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रहे मौजूद, वासुपूज्य भगवान की निकाली भव्य घट यात्रा, ध्वजारोहण कर बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुवात

3 दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन : बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग रहे मौजूद, वासुपूज्य भगवान की निकाली भव्य घट यात्रा, ध्वजारोहण कर बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुवात
X
राजस्थान के कलाकारों ने 2 वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद इस मंदिर का निर्माण किया है। यहां 400 किलो अष्ट धातु सें निर्मित 2 प्रतिमाए हैं और 2 टन ताम्बे से बनी वासूपूज्य भगवान की मुलनायक प्रतिमा विराजमान हो रही है। पढ़िए पूरी खबर..

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर स्थित वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में भव्य वेदी प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की आज शुरुवात हुई। इसमें आज सुबह 7 बजे घट यात्रा दिगम्बर जैन मंदिर सें निकाली गई। इसमें दिगम्बर जैन समाज और सकल जैन समाज के धर्मप्रेमी बंधु बड़ी संख्या मे उपस्थित हुए। 3 दिवसीय बेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव मे आज ध्वजा रोहण का कार्यक्रम भी रखा गया। इसके बाद वासूपूज्य भगवान का पूजन विधान आरती और अन्य कार्यक्रम किया गया।




वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि, लाल पत्थर सें निर्मित यह दिगम्बर जैन समाज का पहला मंदिर है, जिसकी शिखर की ऊचाई 57 फ़ीट है। राजस्थान के कलाकारों ने 2 वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद इसका निर्माण किया है। यहां 400 किलो अष्ट धातु सें निर्मित 2 प्रतिमाए हैं और 2 टन ताम्बे से बनी वासूपूज्य भगवान की मुलनायक प्रतिमा विराजमान हो रही है। इसकी जिनबिम्ब स्थापना बाल ब्रह्मचारी अरुण और संजीव अंकित के सानिध्य संपन्न होने जा रहा है। कल सुबह 7 बजे यागमण्डल विधान के बाद सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।




शाल और श्रीफल देकर किया गया सम्मान

आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। आज यागमण्डल विधान का आयोजन किया गया, इसमें पारम्परिक परिधान में बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाज के धर्मप्रेमी बंधु महिलाए-पुरुष और युवा उपस्थित रहे। इसके बाद वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर की कमेटी ने उपस्थित गणमान्य समाज जन और प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रम्चारी अरुण, संजीव, अंकित और अन्य लोगों का सम्मान शाल और श्रीफल देकर किया। यशवंत जैन ने बताया की कल बेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह 7 बजे भक्ताम्बर विधान और जिनबिम्ब स्थापना का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सभी समाज जन की भोजन व्यवस्था भी रखी गई है।




Tags

Next Story