छत्तीसगढ़ से बनाए 3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : साव बोले-पार्टी ने प्रदेश को दिया महत्व, हम जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी खड़ा करेंगे...

रायपुर- राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम बनाने का ऐलान किया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को जगह मिली है। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री लता उसेंडी और पर्व सीएम डॉ.रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। तीन दिग्गजों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को BJP नेतृत्व ने महत्व दिया है। हमारे तीन नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ में BJP को और मजबूती मिलेगी।
घोषणापत्र को लेकर क्या बोले साव
BJP के घोषणापत्र को लेकर भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, हर वर्ग से चर्चा करके राज्य का घोषणापत्र बनाया जाएगा। साथ ही कहा कि, भाजपा उन लोगों को टिकट देगी, जो जीताऊ और टिकाऊ होंगे। टिकट का फॉर्मूला किस तरह से होगा, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।
सरकार ने परेशान करने के लिए घटाई सुरक्षा...
पूर्व विधायकों की सुरक्षा घटाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, सरकार जानबूझकर परेशान करने के लिए ऐसा कर रही हैं। सुरक्षा की जवाबदेही राज्य सरकार की है।
चुनावी रणनीति पर क्या बोले साव...
BJP की चुनावी रणनीति पर अरूण साव ने कहा कि, BJP प्रदेश में सरकार के खिलाफ यात्रा निकालेगी और घोषणापत्र बनाने के लिए जनता के बीच जाएंगी। BJP जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी खड़ा करेगी।
अनियमित कर्मचारियों को दिया धोखा- साव
कांग्रेस सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को धोखा दिया। सरकार चला-चली की बेला में सिर्फ घोषणाएं कर रही हैं। लेकिन अब संविदा कर्मचारी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS