हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए 36 नेताओं को मिली पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

रायपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के बाद 26 जनवरी को प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों समेत 36 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने जिला पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को 11.30 बजे प्रदेश कार्यकारणी जिला अध्यक्षों और जिला पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे। अरुण यादव बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंच गए हैं। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अब तक की गई तैयारियों के साथ ब्लॉक और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक बनाया जाएगा। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर पहुंच कर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लोगों के बीच प्रचार करेंगे।
सूची में शामिल इनके नाम
इस सूची में पूर्व विधायक हर्षद मेहता, प्रतिमा चंद्राकर, गुरुमुख सिंह होरा, अंबिका मरकाम, शिव नेताम, बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदीप चौबे, भोलाराम साहू, धनेश पाटिला, गिरवर जंघेल का नाम है। इस सूची में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, शंकर लाल ध्रुवा, शंकर सोढ़ी, भैयाराम सिन्हा, चंद्रपकाश वाजपेयी, चुन्नीलाल साहू, दिलीप लहरिया, बैजनाथ चंद्राकर, महंत रामसुंदर दास, मोतीलाल देवांगन जैसे नेताओं का नाम है। सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व सांसद छाया वर्मा, दीपक बैज, इसके अलावा जो नाम शामिल हैं, उनमें तुलिका कर्मा, कविता साहू्, शंकर कुडियाम, उषा पटेल विजय देवांगन के नाम शामिल हैं।
भारत जोड़ाें यात्रा का विस्तार
कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले जनसमर्थन से उत्साहित है। इसे बरकरार रखने के लिए लगातार कार्यक्रमों का सिलसिला चलाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। इसी कड़ी में 26 जनवरी से दो माह का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तीन चरण में चलेगा। पहले चरण में हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो दिखाए जाएंगे। युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखंड में बाइक रैली निकालेगा। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिला मार्च और महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS