CG News : 38वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने लगाया ’मिलेट प्रदर्शनी’ लोगों को किया गया जागरूक

सूरज सोनी-खरोरा। छत्तीसगढ़ के खरोरा में 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के द्वारा वाहिनीं मुख्यालय, खरोरा, में 9 दिसंबर को मिलेट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 38वीं वाहिनीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों, एमिटी यूनिवर्सिटी एवं एएएएफटी यूनिवर्सिटी के बच्चों द्वारा मोटे अनाज से बने विभिन्न प्रकार के व्यजनों के स्टाल लगाए गए। इन स्टाल के व्यंजनों को आगंतुकों द्वारा खाकर, उनकी भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।
सेनानी सिद्धार्थ कुमार 38वीं वाहिनी भातिसीपु बल द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए मिलेट के इतिहास एवं इसकी महत्ता के बारे में बताया गया और अपने दैनिक भोजन में कम से कम एक मोटा अनाज से बने व्यंजन को शामिल करने के लिए अनुरोध किया गया। उप महानिरीक्षक ओपी यादव क्षेत्रीय मुख्यालय (बैंगलुरू), भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रिबन काट कर किया गया और सभी को अपने दैनिक भोजन में मोटे अनाज से बने व्यंजनों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी उपस्थित गणमान्यों को पोषक अनाज से पोषण प्रतिज्ञा दिलवाई गई।
कई अधिकारी और वरिष्ठ रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत के बाद डा. गजेन्द्र चन्द्राकर, सीनियर साइंटिस्ट, नोडल आफिसर फाॅर मिलेट, इंदिरा गाॅधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से मिलेट के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। इस मिलेट प्रदर्शनी में उप महानिरीक्षक, केन्द्रीय सीमांत जैक्सन थेरटिल, भातिसीपु बल कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर डाॅ. एसएम अली, डा. सुसांत सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, डायरेक्टर रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट, एमिटी युनिवर्सिटी, डा. अमिता साख्या, असिसटेंट प्रोफेसर फूड एण्ड टेक्नाॅलोजी, एमिटी युनिवर्सिटी, बी.एस.एफ, एवं अन्य पुलिस फोर्स के पदाधिकारी, प्रेस क्लब खरोरा के सदस्य, उप प्रधानाचार्य, भरत देवांगन राजकीय स्कूल खरोरा, ग्रामसभा, मुडपार, माठ एवं तिल्दा के ग्रामप्रधान, बल पदाधिकारी एवं हिमवीर परिवार की महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
स्कूली बच्चों के समक्ष किया गया शस्त्र प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों के लिए हथियार प्रदर्शित किए गए एवं उन्हे भविष्य में बल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ श्री अशोक कुमार, द्वितीय कमान, 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सभी अगंतुकों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए प्रदर्शनी का समापन किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS