लग्जरी कार और बाइक में गांजा तस्करी करते 4 पकड़ाए : ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे 4 लाख का गांजा

जशपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर और जगदलपुर जिले में पुलिस को गांजा तस्करी को लेकर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी कार और बाइक में गांजा तस्करी करते 65 किलो गांजे के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल जशपुर में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा के चेकपोस्ट लगने के बाद से गांजा तस्करों के गांजे की तस्करी करने में पशीने छूट रहे हैं। पुलिस गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ओडिशा सीमा से लगे नामनी चेकपोस्ट पॉइंट पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 40 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा है। दोनों लग्जरी कार में ओडिशा से गांजा उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
बाइक से ला रहे थे 25 किलो गांजा, बस्तर में पकड़े गए
वहीं जगदलपुर में भी कोतवाली पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर ओडिशा से बाइक से गांजा ले आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एमसीपी के दौरान दोनों को पकड़ा गया। तस्करों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार बताई जा रही है।

© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS