पिकनिक मनाने वाटरफाल गए 4 दोस्त, घर लौटे 3 : ऐसा क्या हुआ चौथे के साथ... पढ़िए...

पिकनिक मनाने वाटरफाल गए 4 दोस्त, घर लौटे 3 : ऐसा क्या हुआ चौथे के साथ... पढ़िए...
X
17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। 16 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया है। नगर सेना की रेस्क्यू टीम काफी देर तक कुंड में किशोर को तलाशती रही, पर कहीं भी किशोर का पता नहीं चला पाया। पढ़िए पूरी खबर....

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जतमाई वाटरफॉल पर 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। चारों दोस्त यहां नहाने उतरे थे, तीन तो बाहर निकल आए लेकिन चौथे का पैर पत्थरों में फंस गया। फिर 16 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया है।

मिल जानकारी के मुताबिक किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। इस दौरान नहाते समय कुंड के बीच में पड़े पत्थर में किशोर का पैर फंस गया, और वह डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन तब तक किशोर कुंड में डूब चुका था। प्रेम कुमार (17 साल) छुरा के तालेश्वर गांव का रहने वाला था। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस और नगर सेना को सूचना दी गई। नगर सेना की रेस्क्यू टीम काफी देर तक कुंड में किशोर को तलाशाती रही, पर कहीं भी किशोर का पता नहीं चला पाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। इसके बाद दूसरे दिम सुबह बारिश रुकने और कुंड का पानी कम होने पर टीम ने फिर तलाश शुरू की। कुछ देर बाद किशोर का शव पत्थरों के बीच में फंसा मिला। टीम ने उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया।


बारिश में अक्सर लोग हादसे का शिकार बन जाते हैं

जतमाई धाम में प्रदेश भर से सैकड़ों लोग दर्शन के लिए और पिकनिक मनाने आते हैं। वहीं बहुत से लोग बारिश के मौसम में वाटरफॉल को देखने जाते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हर साल वाटरफॉल शबाब पर रहता है। बताया जा रहा है कि कुंड कई फीट गहरा है। ऐसे में अक्सर लोग हादसे का शिकार बन जाते हैं। कई बार लापरवाही भी भारी पड़ती है।

Tags

Next Story