प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीटरिक टन धान खरीदी: 1959 राइस मिलर्स का पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से खरीफ विपणन धान खरीदी(Paddy Purchase) शुरू हो गई है। अब तक धान की खरीदी 04 लाख 43 हजार 441 मीटरिक टन(Metric ton) धान की समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। इन तीन दिनों में करीब 1,38,651 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचा है।
दरसल, उपार्जन केन्द्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(CM Bhupesh Baghel) के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रों में किसानों की सहूलियत और धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर धान उपार्जन की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के समानांतर धान का उठाव भी समितियों से मिलर्स करने लगे हैं, ताकि धान की खरीदी के साथ-साथ राज्य में कस्टम मिलिंग का काम भी सुचारू रूप से हो सके। इसके लिए प्रदेश में 1959 राइस मिलर्स का पंजीयन किया गया है। धान के उठाव के लिए मिलर्स को अब तक 17 हजार 871 मीटरिक टन का डी.ओ. भी जारी किया जा चुका है, जिसके एवज में मिलर्स धान का उठाव भी करने लगे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS