3 इनामी समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या, लूट और आगजनी की दर्जनों घटनाओं में थे शामिल

3 इनामी समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हत्या, लूट और आगजनी की दर्जनों घटनाओं में थे शामिल
X
नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव और CRPF डीआईजी डीएन लाल के समक्ष किया सरेंडर। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा। सुरक्षा बलों को लोन वर्राटू अभियान के तहत फिर से बड़ी सफलता मिली है। 3 ईनामी नक्सली सहित कुल 5 नक्सलियों ने बोदली कैम्प में सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वाले नक्सली हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पर फ़ायरिंग जैसी दर्जनों घटनाओं में शामिल थे।

यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र के बोदली कैम्प में सरेंडर किया है। जगदीश(LGS डिप्टी कमांडर,3 लाख ईनामी), दिनेश(जनताना अध्यक्ष 1 लाख का ईनामी), लच्छू (LGOSसदस्य,1लाख का ईनामी) कमलेश और शिवनाथ नाम के नक्सलियों ने सरेंडर किया है। ये नक्सली हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पर फ़ायरिंग जैसी दर्जनों घटनाओं में शामिल थे। इन नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव और CRPF डीआईजी डीएन लाल के समक्ष सरेंडर किया है।

Tags

Next Story