1 लाख के ईनामी समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग में निकले जवानों ने जंगलों से धर दबोचा

1 लाख के ईनामी समेत 5 नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग में निकले जवानों ने जंगलों से धर दबोचा
X
दंतेवाड़ा पुलिस ने कुआकोंडा थाना क्षेत्र से 3 नक्सली, गीदम थाना क्षेत्र से 1 नक्सली मददगार और अरनपुर थाना क्षेत्र से 1लाख के ईनामी नक्सली को सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर दंतेवाड़ा पुलिस ने जिले भर के अंदुरुनी नक्सलग्रस्त इलाको में सर्चिंग बढ़ा दी है। जिसके तहत दंतेवाड़ा पुलिस ने कुआकोंडा थाना क्षेत्र से 3 नक्सली, गीदम थाना क्षेत्र से 1 नक्सली मददगार और अरनपुर थाना क्षेत्र से 1लाख के ईनामी नक्सली को सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने प्रेसनोट जारी कर सभी गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।

जारी किये गये प्रेसनोट में दंतेवाड़ा पुलिस ने दावा किया है कि कुआकोंडा इलाके गिरफ्तार 03 नक्सली को जियाकोड़ता के जंगल पहाड़ी इलाके से जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। जिन पर पुलिस की रेकी करना, सड़क खोदना, बैनर पोस्टर लगाना, आईईडी बम प्लांट करने जैसे आरोप है।

वहीं अरनपुर से गिरफ्तार नक्सली पदम माड़ा 1 लाख का ईनामी पुलिस बता रही है, जिसे मेड़पाल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर 2011 सोपेपारा मुठभेड़, 2018 में ग्रामीण की हत्या, 2020 में सड़क काटने जैसे आरोप लगे हैं तो वही गीदम थाना क्षेत्र में गिरफ्तार 1 नक्सली सप्लायर बड़े तुमनार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सभी नक्सलियों को डीआरजी जिला पुलिस बल की कार्यवाही ने अंजाम दिया है।

Tags

Next Story