ट्रक और पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर : भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाएं और एक बच्चे की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल...सीएम ने आर्थिक मदद की घोषणा

ट्रक और पिकअप गाड़ी में जोरदार टक्कर : भीषण सड़क हादसे में  5 महिलाएं और एक बच्चे की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल...सीएम ने आर्थिक मदद की घोषणा
X
पलारी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई है।...पढ़े पूरी खबर

कौशल अग्रवाल/पलारी- बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पलारी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनमें महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि, 21 साल की युवती समेत 2 महिलाओं की मौत हो गई हैं। इस हादसे में मौत होने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है। पहले तो घायलों को पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। लेकिन अब गंभीर रूप से घायलों को बलोदा बाजार जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है। यह पूरा मामला पलारी से 6 किलोमीटर आगे ग्राम गुड़ा पुलिया के पास का है।

कैसे हुआ भयानक सड़क हादसा...

मिली जानकारी के अनुसार, घायल हुए लोग पिकअप में सवार थे और छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बलौदा बाजार के ग्राम लटवा जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य केंद्र 108 की तरफ से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवती समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। हालांकि अब मरने वालो की संख्या 6 बताई जा रही है। जिसमें 5 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इस पूरी घटना की जानकारी बलौदा बाजार उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने दी है।

सीएम बघेल ने आर्थिक मदद का किया ऐलान...

बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात को पिकअप और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई थी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, इसी घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही मृतकों के परिवार वालों की अर्थिक मदद के लिए 4 लाख देने घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में मरने वालों के नाम...

सड़का हादसे में 35 साल की धनेश्वरी फेकर, 18 साल की प्रभा नायक की मौत हुई है। यह दोनों साकिव लुटवा थाने के पास के रहने वाले हैं। मरने वालों में 60 साल की अगर बाई, 60 साल की कान्ति फेकर और 20 साल की हेमला ध्रुव शामिल है। इसके अलावा एक 6 साल का बच्चे की मौत हुई है, जिसका नाम घनश्याम फेकर है।

घायलों की सूची...

बता दें, घायल होने वालों में 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। देखें सूची...





Tags

Next Story