ब्रेकिंग न्यूज: 50 क्विंटल अवैध धान जब्त, फर्जी तरीक़े से धान खपाने लाया था किसान

ब्रेकिंग न्यूज: 50 क्विंटल अवैध धान जब्त, फर्जी तरीक़े से धान खपाने लाया था किसान
X
गणेशपुर गांव एक किसान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। अवैध धान करीब 50 क्विंटल बताया जा रहा है। अवैध धान का खुलासा कुछ इस तरह से हुआ कि जब पंजीकृत रकबा के हिसाब से अधिक धान लाने पर पूछताछ से हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ। पढ़िये पूरी खबर-

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। लेकिन अवैध धान तस्करी थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। वहीं सूरजपुर जिले में एक बार फिर अवैध धान तस्कर पकड़े गये है। तस्कर खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। मामला जिले के गणेशपुर गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के गणेशपुर गांव एक किसान खरीदी केंद्र में फर्जी तरीक़े से धान खपाने के लिए लाया था। अवैध धान करीब 50 क्विंटल बताया जा रहा है। अवैध धान का खुलासा कुछ इस तरह से हुआ कि जब पंजीकृत रकबा के हिसाब से अधिक धान लाने पर पूछताछ से हुआ तब इस बात का खुलासा हुआ। मामला गणेशपुर का है। सूरजपुर SDM मामले की कार्यवाई कर रही है। वहीं बलरामपुर जिले में भी 78 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। चांदो धान समिति में यह कार्यवाही की गई है। भवानीपुर गाँव का किसान ननकू यादव दूसरे गांव से लाकर धान खपाने के फिराक में था। नायाब तहसीलदार परमानंद कौशिक मामले की कार्यवाई कर रहे है।

Tags

Next Story