कांकेर : 7 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर

कांकेर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 7 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सल दंपति ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से आहत होकर मुख्य धारा में लौटने की बात कही है। किसकोड़ो एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर बुधराम उर्फ जयसिंह ने अपनी पत्नी सन्नी के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर आत्मसमर्पण किया है।
बताया जा रहा है कि जयसिंह काफी लंबे समय से नक्सल गतिविधि में सक्रिय था जो कई बड़ी नक्सल वारदात में शामिल रहा है। जयसिंह पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं उसकी पत्नी सन्नी जो मूलत: बीजापुर जिले की रहने वाली है जो कि 6 सालों से कांकेर जिले में सक्रिय थी। इस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। जयसिंह के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला, ग्रामीणों की हत्या, आगजनी समेत करीब डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज है। वहीं उसकी पत्नी पर कई मुठभेड़ में नक्सलियों की तरफ से शामिल होने का आरोप है।
एसपी एमआर अहिरे ने नक्सल दंपति को 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए मुख्य धारा में लौटने पर स्वागत किया है। एसपी एमआर अहिरे ने कहा कि नक्सलियों की साख अब सिमटती जा रही है और स्थानीय आदिवासी जो नक्सलियों के साथ चले गए थे। अब नक्सलियों की खोखली विचारधारा से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि नक्सल दम्पत्ति का आत्मसमर्पण करना एक बड़ी सफलता है। इसे देखकर और भी स्थानीय युवा जो नक्सलवाद के साथ चले गए है, उन्हें वापस आकर आम जीवन व्यतीत करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS