ओडिशा का 800 कट्टा अवैध धान छत्तीसगढ़ में जब्त: बस्तर कलेक्टर ने दिये ये आदेश...

जगदलपुर। जगदलपुर जिले में फिर एक बार अवैध धान तस्कारों को पकड़ा गया है। जब्त धान ओडिशा का बताया गया है। जिसमें 800 कट्टा अवैध धान शामिल है। और कतीरगांव में 700 कट्टा और उड़ियापाल में 100 कट्टा धान जब्त किया गया है। कोचियों के विरुद्ध बस्तर एसडीएम ने कड़ी कार्यवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ तस्कर अवैध धान ले जा रहे है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमार कार्यवाई में अवैध धान जब्त किया। वहीं धान खरीदी के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसको रोकने के लिए सभी सीमाई क्षेत्रों में मुखबिर तैनात किये गए हैं। इस मामले में बस्तर कलेक्टर ने आदेश दिए है। अब धान के अवैध खरीदी बिक्री करते हुए पकड़े गए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS