9 और ग्रामीण रिहा : विस्फोट के आरोप में पांच साज जेल काटने के बाद NIA कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया

X
By - Shreya Gupta |21 July 2022 4:36 PM IST
पुलिस के जवान एक नाले को पार कर रहे थे, जैसे ही पुलिसवाले पार उतरे एक भीषण विस्फोट हुआ। पुलिस ने इन 9 ग्रामीणों को इसी विस्फोट के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगभग पांच साल तक जेल में रहने के बाद आज उनकी रिहाई हो पाई है।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्राभावित दंतेवाड़ा में NIA कोर्ट ने आज एक बार फिर 9 ग्रामीणों को बाइज्जत रिहा कर दिया है। इन पर विस्फोट के माध्यम से पुलिस पर हमले का आरोप था। मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2017 के दिन पुलिस के जवान एक नाले को पार कर रहे थे, जैसे ही पुलिसवाले पार उतरे एक भीषण विस्फोट हुआ। पुलिस ने इन 9 ग्रामीणों को इसी विस्फोट के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगभग पांच साल तक जेल में रहने के बाद आज उनकी रिहाई हो पाई है। रिहा हुए सभी ग्रामीण मरईगुड़ा पंचायत के हैं। विस्फोट का मामला जिले के भेज्जी थाने का है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS