कांकेर में 9 साल की मासूम का रेप, 58 साल का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कांकेर में 9 साल की मासूम का रेप, 58 साल का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
X
उत्तर बस्तर यानी कांकेर के पखांजूर इलाके में 8 साल की एक बच्ची के साथ अधेड़ से भी ज्यादा उम्र के व्यक्ति द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर-

पखांजूर (कांकेर)। पखांजूर में 9 साल की एक मासूम के साथ 58 साल के व्यक्ति ने बलात्कार किया है। पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की ही है, जहां एक मासूम के साथ अधेड़ से भी ज्यादा उम्र के व्यक्ति ने बलात्कार किया है। मासूम की उम्र की उम्र 9 साल बताई जा रही है, जबकि आरोपी की उम्र 58 साल। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story