छत्तीसगढ़ में कार्यरत रहे 90 सैनिक बने बैंक गार्ड, सैनिक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

X
By - Akshay Sahu |10 Jun 2021 3:04 PM IST
छत्तीसगढ़ में कार्यरत रहे 90 सैनिकों को भारतीय स्टेट बैंक में स्थाई बैंक गार्ड के पद पर चयन किया गया है। इसमें चयन के लिए सैनिकों ने कड़ी मेहनत कर बैंक द्वारा ली गई शारीरिक कौशल परीक्षा में निर्धारित शर्तों में सफलता हासिल की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कार्यरत रहे 90 सैनिकों को भारतीय स्टेट बैंक में स्थाई बैंक गार्ड के पद पर चयन किया गया है। यह चयन संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ की सक्रिय पहल पर सहायक महा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भोपाल के सहयोग से हुआ है। इसमें चयन के लिए बैंक द्वारा शारीरिक कौशल परीक्षा ली गई जिसमें भूतपूर्व सैनिकों ने कड़ी मेहनत कर निर्धारित शर्तों में सफलता हासिल की है। उसके बाद उनका चयन किया गया।
बैंक गार्ड के लिए चयनित सभी भूतपूर्व सैनिकों को संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ और समस्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा बधाईयां और शुभकामनाएं दी गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS