CG News : सड़क के बाजू में लगा रखा था बम, फाॅर्स ने कैसे किया बरामद... पढ़िए

CG News : सड़क के बाजू में लगा रखा था बम, फाॅर्स ने कैसे किया बरामद... पढ़िए
X
खैरागढ़ पुलिस, ITBP और BSF की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली इसी दौरान जवानों को आस-पास में बम होने की सूचना उनके इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर मिली। डिवाइस पर संकेत मिलते ही जवान अलर्ट हो गए और बम की खोजबीन शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर....

अक्षय साहू-राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में खैरागढ़ पुलिस, ITBP और BSF की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान निकले जवानों ने रोड किनारे लगे 15 किलो के आईईडी बम को बरामद किया है। जवानों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से रह गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगाव जिले के बकरकट्टा क्षेत्र के कांशीबाहरा से लच्छीनाझिरिया जाने वाले पक्के मार्ग के नीचे पुल के पास नक्सलियों ने आईईडी बम लगा रखा था। खैरागढ़ पुलिस, ITBP और BSF की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली इसी दौरान जवानों को आस-पास में बम होने की सूचना उनके इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर मिली। डिवाइस पर संकेत मिलते ही जवान अलर्ट हो गए और बम की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान बकरकट्टा मलैदा को जोड़ने वाले सड़क के किनारे नक्सलियों ने 15 किलो का आईईडी बम लगा रखा था। जवानों सतर्कता से बम को डिफ्यूज कर बरामद कर लिया है।




Tags

Next Story