छत्तीसगढ़िया कला-संस्कृति का यहां लगेगा मेला : दो दिवसीय भाेरमदेव महोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से आयोजन होने वाले भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारियों का जायजा लिया। भोरमदेव महोत्सव का आयोजन 19 और 20 मार्च दो दिन का होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की छटा देखेने को मिलेगी। साथ ही साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगर भी अपनी कला की शानदार प्रस्तुति देंगे।
बता दें कि कलेक्टर जनमेजय महोबे आयोजन की तैयारियों के लिए अपनी पूरी प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ जुटे हुए हैं। भोरमदेव महोत्सव के दौरान दो दिनों तक होने वाले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनों में मंदिर में शिव जी का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही प्राचीन सरोवर में दीप दान भी किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS