Python in Forest : छत्तीसगढ़ के इस जंगल में दिखा एनाकोंडा जैसा विशालकाय अजगर, पेड़ पर चढ़ते वक्त उसकी गति आपको हैरान कर देगी... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

Python in Forest : छत्तीसगढ़ के इस जंगल में दिखा एनाकोंडा जैसा विशालकाय अजगर, पेड़ पर चढ़ते वक्त उसकी गति आपको हैरान कर देगी... देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो
X
अर्जुनी वन परिक्षेत्र में वन्य प्राणी बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। हिरणों की कई प्रजातियां यहां आसानी से विचरण करते देखी जा सकती हैं। ये अजगर पेड़ पर चढ़कर नीचे से किसी हिरण के गुजरने का इंतजार करते रहते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

कुश अग्रवाल-पलारी। आपने विशालकाय सांपों की परिकल्पना वाली फिल्में तो कई देखी होंगी, खास तौर पर एनाकोंडा नामक वह डरावनी फिल्म तो कोई नहीं भूल पाता। लेकिन क्या आपने कभी जंगल में पेड़ों की डगालों पर अपनी ही मस्ती में शिकार करने के इरादे के घूमते विशालकाय अजगर को देखा है। नहीं... तो देखिए इस वीडियो को... कितना विशालकाय अजगर है। उसकी फुर्ती और पेड़ पर सरसराते हुए बेधड़क चढ़ने की कला आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। आमतौर पर अजगर को सुस्त और एक ही जगह पर पड़ा रहने वाले जीव की तरह दर्शाया जाता है, मगर इस जंगली अजगर को देखकर उसके बारे में आपकी राय बदल जाएगी।

अर्जुनी वन परिक्षेत्र का है वीडियो

दरअसल यह वीडियो है छत्तीसगढ़ के कसडोल उप वन मंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र की। यहां आज यानी 2 नवंबर को एक 15 फिट से भी ज्यादा लंबा और काफी मोटा अजगर देखने को मिला। गस्त के दौरान वन कर्मी ने जब अजगर को देखा तो उसके होश उड़ गए। लेकिन इसी बीच अचानक अजगर जमीन से एक पेड़ पर तेज रफ्तार से चढ़ने लगा। तभी वन कर्मियों ने उसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

शिकार के लिए पेड़ पर चढ़कर बैठे रहते हैं अजगर

आपको बता दें कि अर्जुनी वन परिक्षेत्र में वन्य प्राणी बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। हिरणों की कई प्रजातियां यहां आसानी से विचरण करते देखी जा सकती हैं। ये अजगर पेड़ पर चढ़कर नीचे से किसी हिरण के गुजरने का इंतजार करते रहते हैं। जैसे ही कोई जीव पेड़ के करीब आता है अजगर उसके ऊपर ही कूदकर उसे अपना निवाला बना लेता है।

हाथियों का लोकेशन ट्रेस करते वक्त दिखा अजगर

इस जंगल में पिछले कुछ दिनो से हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, ये हाथी आस पास के गांवों में घुसकर फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें इसलिए वन अमला एवं हाथी मित्र दल लगातार अपनी नजकर बनाये हुए हैं। इसी एक दल के साथी ने इस अजगर का वीडियो बनाया है।

Tags

Next Story