CG News : पूजित अक्षत कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

CG News : पूजित अक्षत कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा के साथ जगह-जगह नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
X
ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ आदर्शनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर से निकली इस भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर नाचते गाते भक्तों द्वारा जय श्री राम के जयघोष से पूरा नगर का माहौल राममय हो उठा था। पढ़िए पूरी खबर...

अनिल उपाध्याय-सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में श्री राम मंदिर निर्माण स्थल अयोध्या से आये अक्षत कलश का नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राम सीता लखन एवं हनुमानजी की झांकी के साथ नगर में अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ आदर्शनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर से निकली इस भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर नाचते गाते भक्तों द्वारा श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर का माहौल राममय हो उठा था। दुर्गा मंदिर से निकली रैली नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए महामाया मंदिर पहुंची। जहां रामलला की झांकी की आरती उतारने के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रैली में आरएसएस जिला प्रचारक जितेंद्र शर्मा, खंड कार्यवाहक राजेंद्र प्रजापति, सामाजिक समरसता प्रमुख प्रमोद पैकरा, अंजनी कुमार शाह, बीआर बैरागी, विपिन ओझा, उमेश मिश्रा, रमेश दास, महेंद्र अग्रवाल, पीतांबर अग्रवाल, सदानंद गुप्ता, अनूप अग्रवाल, नटवर गुप्ता, नाथूराम, एमआर भगत, रूपेश गुप्ता आर्य, रूपेश मिश्रा, संकेत गुप्ता, किशन उपाध्याय, देवेश मिश्रा, विष्णु अग्रवाल, नीरू मिस्त्री, स्नेहलता गुप्ता, राधा यादव, ललिता तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, संजय गुप्ता समेत काफी संख्या में महिला, पुरुष युवा, बच्चों समेत नगरवासी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story