केशकाल-टाटामारी में रेत पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, शोरगुल सुनकर जंगल में वापस भागा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शनिवार की देर रात एक तेंदुआ देखा गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों ने तेंदुआ को केशकाल-टाटामारी मार्ग में देखा है। जिन्होंने अपने कैमरे में तेंदुआ की तस्वीर भी कैद की है। हालांकि शोरगुल की वजह से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया है। टाटामारी में तेंदुआ देखे जाने के बाद अब इलाके के लोग दहशत में आ गये है। सूचना के बाद वन विभाग की एक टीम भी तेंदुआ की तलाश में जुटी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों टाटामारी में युवाओं की नाइट कैंपिंग चल रही है। जिस जगह युवा तंबू गाड़ कर बैठे हुए थे, उसी से कुछ दूरी पर ही तेंदुआ देखा गया है। बताया जा रहा है कि, शनिवार की रात युवा केशकाल से टाटामारी की तरफ जा रहे थे। इस बीच उन्होंने सड़क किनारे रेत पर कुछ हल-चल होते देखा था। जिसके बाद कार को रोक कर उसी तरफ उजाला किया। फिर देखा कि एक तेंदुआ रेत पर बैठ आराम कर रहा है।जिसके तुरंत बाद युवा वहां से चले गए। हालांकि तेंदुआ ने अब तक इलाके के किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
इससे पहले भी देखा गया है तेंदुआ
रायपुर-जगदलपुर मुख्य मार्ग में ढाई महीने पहले केशकाल घाट में शाम के समय तेंदुआ देखा गया था। केशकाल घाट के आठवें मोड़ में सड़क के किनारे तेंदुआ बैठा हुआ था। वहां से गुजर रहे लोगों ने तेंदुए की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया था। हालांकि गाड़ियों की रोशनी व शोरगुल की वजह से कुछ देर बाद तेंदुआ वहा से जंगल की तरफ की तरफ भाग गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS