रायपुर में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का मटका फोड़ प्रदर्शन

रायपुर में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का मटका फोड़ प्रदर्शन
X
प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मटका फोड़ आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी के आंबेडकर चौक पर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, साथ ही जल संकट दूर करने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

Raipur News: प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मटका फोड़ आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया। सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी के आंबेडकर चौक पर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, साथ ही जल संकट दूर करने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ में पेयजल संकट के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में मटका फोड़ आंदोलन किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा, प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के साथ ही रायपुर के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। रिहाइशी इलाकों में नलों से पानी नहीं आ रहा है, इसके कारण लोगों को पीने के शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यह संकट और गहराएगा।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर 2 दर्जन से ज्यादा मटके फोड़ कर पानी दो, पानी दो के नारे लगाए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय कहा, प्रदेश के कई जिलों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भूजल स्तर में गिरावट के कारण कई इलाके जल संकट से ग्रसित हो गए हैं। आप नेता विजय झा ने कहा, गर्मी शुरू होते ही दूषित पानी की समस्या खड़ी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस समस्या को गंभीरता से लेेते हुए भूपेश सरकार से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था कराने मांग की है।

कांकेर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कार्यकर्ताओं के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। श्री हुपेंडी ने कहा, यह चिंता का विषय है कि कांकेर के सुदूर इलाके में लोग झरिया और तालाबों का पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार की ओर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने समुचित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

Tags

Next Story