'आप' का छत्तीसगढ़ दौरा : चुनावी मैदान में उतरे केजरीवाल और भगवंत...क्या जनता के दिल में जगह बना पाएंगे ?

आप का छत्तीसगढ़ दौरा : चुनावी मैदान में उतरे केजरीवाल और भगवंत...क्या जनता के दिल में जगह बना पाएंगे ?
X
चुनावी बिगुल बजाने के लिए भजापा के बाद अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर आई है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से जनता को लुभाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में क्या 'आप' जनता के दिल में जगह बना लेगी...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजाने के लिए भजापा के बाद अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर आई है। भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ चुके हैं। अबकी बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी की बिलासपुर में विशाल महारैली होने जा रही है। इसी कड़ी में दोपहर 1.30 बजे सीएम केजरीवाल महारैली में शामिल होंगे। यहां आकर सभा को संबोधित करेंगे, वहीं भ्रष्टाचार और प्रदेश की बाकी समस्याओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

'आप' ने सभा में लाखों लोगों के जुटने का किया दावा...

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने साफ तौर पर कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली में लाखों लोग आएंगे। छत्तीसगढ़ की जनता दिल्ली और पंजाब में 'आप' का मॉडल देख चुकी है। यहां की जनता चाहती है कि, दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधाएं छत्तीसगढ़ में भी मिल जाए।

क्या है राजनीतिक समीकरण...

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से जनता को लुभाने का काम कर रही है। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी चुनौती देने लिए आम आदमी पार्टी बिलासपुर में महारैली करने जा रही है। यहां 24 विधानसभा सीट है। इसमें से कांग्रेस के पास 13, बीजेपी के पास 7, जोगी कांग्रेस के पास 2 और बहुजन समाज पार्टी के पास 2 सीट है। लेकिन जोगी कांग्रेस से धर्मजीत सिंह जा चुके हैं, इसलिए जोगी कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट बची है। इसी एक सीट को देखते हुए बिलासपुर संभाग में आम आदमी पार्टी खुद को साबित करने का सोच रही है।

Tags

Next Story