सूरजपुर में 'आप' : भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- सरकार बनते ही खत्म करेंगे भ्रष्टाचार

सूरजपुर। आम आदमी पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी राजनीति जमीन तलाशना शुरू कर दी है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी राज्य के सभी जिलों के दौरे पर निकले हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वे सूरजपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। कोमल हुपेंडी ने बताया कि जिस तरह से आप पार्टी पूरे देश में विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, हमने दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बनाई है और आने वाले दिनों में और भी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
2023 के लिए हमने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है और हमारे हर एक कार्यकर्ता इस चुनाव के लिए कमर कस ली है। निश्चित ही 2023 में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों से ही यहां की जनता परेशान और त्रस्त हो गई है। लगातार जो भ्रष्टाचार इस प्रदेश में देखने को मिल रहा है, उसे आप पार्टी की सरकार बनते ही दूर किया जाएगा और एक आम आदमी की सरकार छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगी। बैठक में प्रेम नगर विधानसभा अध्यक्ष अजय जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही 2023 के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के हर मुद्दे को जनता तक लेकर जाना है। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS