आप की हुंकार: बोले केजरीवाल…एक मौका हमें भी देकर देखो..हमारा किसी से कोई रिश्ता नहीं है, हमारा सिर्फ जनता से रिश्ता है

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजनक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोरा में आयोजित सभा में जनता से एक मौका देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने दोनों पार्टियों को देखा। आज हम जनता से अपील करने आए हैं, एक मौका हमे भी देकर देखो। हमारा किसी से कोई रिश्ता नहीं है, हमारा सिर्फ जनता से रिश्ता है। हमे पूरी उम्मीद है जनता, आम आदमी पार्टी को समर्थन देगी।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में सब कुछ है। देश में सबसे ज्यादा भगवान ने छत्तीसगढ़ को दिया, फिर भी यहां पर सबसे ज्यादा गरीबी, लोग बेरोज़गार। यहां के नेताओं ने सब कुछ लूट लिया। सन 2000 में छत्तीसगढ़ बना। 15 साल तक बीजेपी ने लूटा अब कांग्रेस लूट रही है। अगर बीजेपी ने लूटा तो कांग्रेस ने उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा? सब की मिली भगत है। लोगों ने दोनों पार्टियों से त्रस्त आकर, आम लोगों ने मिलकर दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।
इनकी अडानी से दोस्ती है, उनकी भी अडानी से दोस्ती है
आने वाले चुनाव छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। साल 2000 में छत्तीसगढ़ बना। 15 साल भाजपा शासन रहा, 7 साल कांग्रेस शासन रहा। दोनों पार्टियों के शासन में कोई खास फर्क नहीं है। पार्टियों के नाम बदलते हैं, नेताओं के नाम बदलते हैं, मुख्यमंत्री के नाम बदलते हैं लेकिन लोगों की जिंदगी नहीं बदली। व्यवस्थाएं नहीं बदलीं। इनकी अडानी से दोस्ती है, उनकी भी अडानी से दोस्ती है। हसदेव का मुद्दा पूरे देश में उठा। इन्होंने भी लूटा उन्होंने भी लूटा लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को क्या मिला?
फिर देश में अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम यहां कोई शक्ति प्रदर्शन करने नहीं आए। ना ही कोई झूठे वादे करने आए हैं। बैंक अकाउंट में 15 लाख नहीं आए, देश में 5 साल भाजपा फिर 5 साल कांग्रेस। इसी तरह इन पार्टियों ने राज किया। लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। फिर देश में अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। आज आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई। 11 सालो में हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजराता में 5 एमएलए हैं, 10 राज्यों में सांसद हैं।
बदल जाएगी आपकी और परिवार की किस्मत
रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट, बिजली के बिल और भ्रष्टाचार को लेकर भगवंत मान ने कहा कि अब ये आप सब पर है। हमारे पंजाब में भी था, अभी नहीं है। इसका मुक्त होने का एक ही विकलप है। चुनाव में झाड़ू छाप का बटन दबाईए। आपकी और आपके परिवार की किस्मत बदल जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS