हड़ताल को आप का समर्थन : अपनी मांगों को लेकर एक माह से धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को आप का समर्थन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

डागेश यादव/आरंग। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठी है। सभी कार्यकर्ता सहायिका सयुक्त मंच कल्याण संघ के बैनर तले विगत 1 माह से पूरे प्रदेश में अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। जनपद पंचायत आरंग में विधानसभा आरंग के आगनबाड़ी कार्यकर्ता - सहायिका भी धरना पर बैठी है, जिसे रविवार को परमानंद जांगड़े के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी विधानसभा आरंग की टीम समर्थन देने पहुंची। आप के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया और सभा को सम्बोधित किया।
कांग्रेस-भाजपा दोनों ने शासकीय कर्मचारियों को ठगने का काम किया
परमानंद जांगड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य और आम आदमी पार्टी के नेता ने अपने उद्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को शिक्षा और पोषण का प्रारंभिक प्रथम गुरु और माँ का दर्जा देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन के योजनाओं को पहुँचाने वाले प्रथम कड़ी बताया। उन्होंंने कहा कि, उनके मेहनत और परिश्रम के अनुरूप शासन वेतन और शासकीय सुविधा नहीं प्रदान करती है, जो दुर्भाग्य जनक है। कांग्रेस - भाजपा दोनों ही दल ने शासकीय कर्मचारियों को ठगने का काम किया है।
6 सूत्रीय मांगों को जल्द पूर्ण करने की मांग
बता दें कि, परमानंद जांगड़े ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र में किए वादे को याद करते हुए अपने वादे के अनुरूप शासकीय कर्मचारी और कलेक्ट्रर दर में वेतन देने की माँग की। साथ ही सेवानिवृत्त के समय कार्यकर्ताओं को 5 लाख तथा सहायिकाओं को 3 लाख रुपए समाजिक सुरक्षा के लिए देने की माँग की। परमानंद जांगड़े ने शासन से उक्त 6 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की और कार्यकर्ता सहायिका के माँग को जायज बताया। उन्होंने कहा कि माँग पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - सहायिका के आंदोलन में आप पार्टी साथ में मिलकर उग्र आंदोलन में करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS