सौतेले पिता का घिनौना खेल : मां रूठकर गई तो बेटी को जंगल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार... रात में फिर बिगड़ी उसकी नीयत .. फिर क्या हुआ... पढ़िए...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता, अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर, फरार हो गया है। इसके बाद पीड़िता ने पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला कोरबा के मानिकपुरी थाने क्षेत्र का है।
दरअसल पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस वक्त उसकी मां घर पर नहीं थी। इस दौरान आरोपी बच्चों और पीड़िता के साथ घर पर अकेले था। आरोपी ने पीड़िता को आइसक्रीम खिलाने के बहाने कोहड़िया क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया।
जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। पीड़िता के पहले पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। सौतेले पिता के भी दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही आरोपी का पीड़िता की मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से मां बच्चों को सौतेले पिता के साथ छोड़कर चली गई। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर, पीड़िता को आइसक्रीम खिलाने के बहाने, जंगल ले गया। यहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
फिर की गलत काम करने की कोशिश
पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को लेकर वापस घर आ गया। रात में फिर गलत काम के लिए आरोपी ने पीड़ित को कमरे में बुलाया। इससे डरी बच्ची ने भागकर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक आरोपी पिता फरार हो चूका था। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS