Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने BSP कर्मी को कुचला, मौके पर मौत

भिलाई । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (Durg district)के भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे (accident) में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को अस्पताल (hospital)में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र (Khursipar police station area)का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कर्मचारी का नाम आर कोटेश्वर राव है। वह भिलाई स्टील प्लांट के डीजल स्टोर डिपार्टमेंट में काम करते थे। बताया जा रहा है कि, रोज की तरह कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रोलिंग मिल गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में कर्मचारी की गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुपेला सरकारी हॉस्पिटल की मरच्युरी में ही शव रखा हुआ है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर छा गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS