छठ पूजा के दौरान हादसा : अरपा नदी में पलटी नाव, सुरक्षा का जायजा लेने के बजाए मस्ती करने लगे पुलिस जवान

छठ पूजा के दौरान हादसा : अरपा नदी में पलटी नाव, सुरक्षा का जायजा लेने के बजाए मस्ती करने लगे पुलिस जवान
X
पुलिस जवानों के साथ टीम के कुल आठ सदस्य नाव में बैठकर सुरक्षा का जायजा लेने के बजाए मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक नदी के बीचो बीच यह बोट पलट गई। कहां का है मामला पढ़िए पूरी खबर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में छठ पूजा के दौरान सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट में बोटिंग के दौरान अचानक नाव नदी में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जन हानी नहीं हुई। सभी सुरक्षित हैं। घटना तोरवा छठघाट स्थित अरपा नदी में हुई।

लापरवाही बरतने से हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार नाव में 6 से ज्यादा लोग से सवार थे। इसमें एसडीआरएफ, पुलिसकर्मी समेत अन्य शामिल थे। हालांकि सभी लाइव जैकेट पहने थे, इसलिए सभी सुरक्षित हैं। सभी ने नाव को नदी से खींचकर निकाला। बताया जा रहा कि फोर सीटर बोट में सरकंडा थाना के 7 स्टाफ चढ़ गए। इसी बीच बोट अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। पुलिस जवानों के साथ टीम के कुल आठ सदस्य इसमें बैठकर सुरक्षा का जायजा लेने के बजाए मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक नदी के बीचो बीच यह बोट पलट गई। आधी स्पीड के बीच ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोगों के बैठने की वजह से बोट पलटी है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story