कुसमुंडा खदान में हादसा : कोयला उठाते समय कन्वेयर बेल्ट में फंसा कर्मचारी, गंभीर रूप से घायल

कुसमुंडा खदान में हादसा : कोयला उठाते समय कन्वेयर बेल्ट में फंसा कर्मचारी, गंभीर रूप से घायल
X
अशोक कुमार खदान के अंदर काम करने वाली समानता कंपनी में ठेका कर्मचारी था। वह कन्वेयर बेल्ट से गिरने वाले कोयले को उठाने का काम करता था। अशोक कुमार रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी ड्यूटी पर आया था और कोयले को उठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर...

उमेश यादव/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कुसमुंडा खदान में शुक्रवार को हादसा हो गया। यहां कन्वेयर बेल्ट से गिरे कोयला को उठाने के दौरान एक ठेका कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

घायल का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय अशोक कुमार खदान के अंदर काम करने वाली समानता कंपनी में ठेका कर्मचारी था। वह कन्वेयर बेल्ट से गिरने वाले कोयले को उठाने का काम करता था। अशोक कुमार रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी ड्यूटी पर आया था और कोयले को उठाने का काम कर रहा था। उसी दौरान उसका सिर बेल्ट से टकरा गया और उसी बेल्ट में अशोक कुमार फंस गया था। घटना के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पास के कर्मचारियों की मदद से बेल्ट को बंद करवाया गया। फिर युवक को बेल्ट से बाहर निकाला गया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story