ACCIDENT : शिवनाथ के पुराने पुल से गिरी पिकअप,वाहन में सवार 4 लोगों के शव मिले, एक महिला और दो बच्चों की नहीं हुई पहचान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले (Durg district)में पुलगांव बाईपास (Pulgaon bypass)पर शिवनाथ नदी (Shivnath river)के पुराने पुल से मंगलवार की देर रात पिकअप वाहन नदी में गिर गई। इस हादसे (accident) में पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार मंगलवार देर रात ढाबा से खाना खाकर लौट रहा था, तभी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से वाहन नदी में गिर गया। एसडीआरएफ(SDRF) ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है। वाहन से चार शव भी बरामद कर लिया गया है।
चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले 40 वर्षीय ललित साहू के रूप में हुई है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। ललित के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके घर पर हैं। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। SDRF की टीम ने सुबह करीब 8 बजे ही पिकअप को खोज निकाला था। ट्रैक्टर के जरिए खींचने से बार-बार रस्सी टूट जा रही थी। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया।
हादसे के लिए पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार : वोरा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग विधायक अरुण वोरा (Durg MLA Arun Vora)भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक विधायक निधि से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डेढ़ करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई। बावजूद इसके अब तक कैमरे नहीं लगाए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS