Accident : सवारियों से भरी टेंपो पलटी, हादसे में 6 घायल...2 महिलाओं की हालत गंभीर

Accident : सवारियों से भरी टेंपो पलटी, हादसे में 6 घायल...2 महिलाओं की हालत गंभीर
X
सवारियों से भरा टेंपो कालीघाट के पास पलट गया। जिसमें सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल है...पढ़े पूरी खबर

आशीष कुमार गुप्ता-बतौली/सेदम- छत्तसीगढ़ के बतौली में सवारियों से भरा टेंपो कालीघाट के पास पलट (Accident) गया। जिसमें सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो में छह लोग सवार होकर चीरंगा, कालीपुर होते हुए अंबिकापुर के लिए निकले थे। तभी टेंपो का कालीघाट में उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। गनीमत है कि, टेंपो खाई में जाकर नहीं गिरा। अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया...

बता दें, टेंपो के पलटते ही महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने 112 को सूचना देकर घायलों को बतौली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर दो महिलाओं के हाथ पैर टूटने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, बतौली की रहने वाली 40 साल की सरस्वती का पैर टूट गया और दूसरी महिला विमला का हाथ टूट गया है। जिन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। बाकी सवारियों का प्राथमिक उपचार जारी है।

Tags

Next Story