नाबालिग लड़की से दुष्कर्म: नाबालिग लड़की का रेप करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जानिए 31 मार्च को क्या हुआ था ?

अनिल उपाध्याय / सीतापुर। शादी से घर वापिस आ रही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के चलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रेप करने वालों में से तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। अहम बात यह है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा हैं।
31 मार्च को क्या हुआ था?
सीतापुर के प्रतापगढ़ कंवरपारा की रहने वाली नाबालिग लड़की 31 मार्च को अपने रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। बता दें, रिश्तेदार का घर लड़की के घर से ज्यादा दूरी पर नहीं था। तकरीबन रात 12 बजे शादी से घर वापस लौट रही थी। तभी अचानक 22 साल का आकाश चौधरी अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ लड़की को बीच रास्ते में रोककर धमकाने लगा और चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, इस घटना के बाद से नाबालिग लड़की बहुत ज्यादा डर गई है। हालांकि आरोपियों के चंगुल से निकलकर किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
जैसे ही इस बात की सूचना परिवार वालों को मिली तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद धारा 365,376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS