छत्तीसगढ़ : 7 साल की मासूम से रेप, जबलपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

छत्तीसगढ़ : 7 साल की मासूम से रेप, जबलपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
X
गांव से 25 किमी दूर निर्वस्त्र मिली थी बच्ची। पढ़िए पूरी खबर-

बेमेतरा। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ट्रक चालक बताया जा रहा है और झारखण्ड का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बेमेतरा की है, जहां रेप के आरोप में झारखंड निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना 2 जून की है, जब घर के बाहर नानी के साथ सो रही 7 साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद गांव से 25 किमी दूर बच्ची निर्वस्त्र मिली थी। बेमेतरा पुलिस टीम ने आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। एसपी दिव्यांग पटेल कल सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगें।

Tags

Next Story