तस्करी में दिक्कत आई तो घर की बाड़ी में उगा डाला गांजा, आरोपी पौधों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

कांकेर: जिले से नशीले पदार्थों पर लगातार कार्रवाई करने के एसपी के आदेश पर बांदे पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को उसके घर से गांजे के पौधों के साथ दबोचा। आरोपी ने बताया कि अधिक मुनाफे के चक्कर में घर के बाड़ी पर गांजा की खेती कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गांजे के पौधों के साथ गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। बांदे थाना प्रभारी उमेश पाटिल ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कोई पीवी 101 में अपने घर के बाड़ी पर गांजा की खेती कर रहा है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन पर 21 दिसंबर को घर पुलिस की टीम पीवी 101 के लिए रवाना किया। आरोपी 52 वर्षीय प्राण कृष्ण विश्वास की बाड़ी की ओर जांच किया तो 4 किलो 900 ग्राम गांजा के 10-10 फीट के पौधे जब्त किया गया। आरोपी ने पुछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने घर पीवी 101 में घर बाड़ी के अंदर अधिक लाभ कमाने व बिक्री करने के लिए गांजा की खेती कर रहा था। पुलिस ने गांजे का पौधा आरोपी के घर बाड़ी से जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS