रेप का आरोपी कोरोना पॉजिटिव, 65 अधिकारी व कर्मचारी होम क्वारेंटाइन, थाना सील

रेप का आरोपी कोरोना पॉजिटिव, 65 अधिकारी व कर्मचारी होम क्वारेंटाइन, थाना सील
X
आरोपी के संपर्क में आए एक पुलिस अधिकारी व तीन कांस्टेबल सहित अन्य कर्मचारियों का लिया गया सैम्पल। पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म के आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना को सील कर दिया गया है। वहीं आरोपी के संपर्क में आए एक पुलिस अधिकारी व तीन कांस्टेबल सहित अन्य कर्मचारियों का सैम्पल लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है।

आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार समेत थाने भर के 65 अधिकारी व कर्मचारी होम क्वारेंटाइन हो चुके हैं। दुष्कर्म आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाना सील किया गया है।

दरअसल रविवार को सीएम भूपेश बघेल के बिलासपुर दौरे में थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। इसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

सिविल लाइन थाने को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। इस अवधि में सिविल लाइन थाने का काम तारबाहर थाने में होगा। कोरोना से थाना सील बंद होने का जिले का यह दूसरा मामला है।

Tags

Next Story