आचार्य प्रसन्न सागर पहुंचे राजधानी : जैन मंदिर फाफाडीह में समाज के लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रवचन सुनने उमड़ी भीड़

रायपुर। भारत गौरव साधना महोदधि सिंह निष्कडित अन्तर्मना आचार्य 108 श्री प्रसन्न सागर महाराज जैन मंदिर शंकर नगर से जैन मंदिर फाफाडीह पहुंचे। इस दौरान जैन समाज के सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। धार्मिक धुनों के साथ आचार्य प्रसन्न सागर महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
बता दें कि, श्री खंडेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर फाफाडीह में सुबह 10 बजे आचार्य ने मंगल प्रवचन देना आरंभ किया। इसके बाद सभी मुनियों के आहारचर्या का आयोजन किया गया। फिर वहां मौजूद सभी लोगों ने शाम चार बजे तक पुनःमंगल प्रवचन का लाभ लिया। शाम 5 बजे आचार्य मालवीय रोड स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पहुंचे। वहां देव दर्शन कर आचार्य डी डी नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे।
दिगम्बर जैन मुनि चर्या का अनवरत पालन कर रहे आचार्य
दिगंबर बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन और सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि, आचार्य प्रसन्न सागर जी ने 557 दिन में केवल 71 दिन का आहार और 486 दिन का उपवास किया है। अभी उनका विहार श्री सम्मवेद शिखर झारखण्ड सें उदगांव कोल्हापुर महाराष्ट्र की ओर चल रहा है। उन्होंने बताया कि, मंगलवार को भी आचार्य का उपवास था। वे हर दिन 25 किलोमीटर पदयात्रा ससंघ कर रहे हैं। भीषण गर्मी में भी रोज बस एक समय का आहार, जल का सेवन करते हुए दिगम्बर जैन मुनि चर्या का अनवरत पालन करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS