ईओडब्ल्यू-एसीबी का एक्शन : पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी गिरफ्तार, कहां से पकड़ा गया... पढ़िए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को आय से अधिक संपत्ति के साथ ही कुछ अन्य मामलों में संलिप्तता के चलते ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चतुर्वेदी की गिरफ्तारी आंध्रप्रदेश से देर रात की गई है। चतुर्वेदी के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण दर्ज हैं। उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली हुई थी। लेकिन बाद में जमानत खारिज हो गई। इसके बाद से वो फरार चल रहे थे। पता चला है कि, ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही थी और फिर एक जानकारी के आधार पर टीम आंध्रप्रदेश पहुंची और वहां गुंटूर जिले से हिरासत में लिया गया। चतुर्वेदी को कल जिला अदालत में पेश किया जा सकता है।
देवजी भाई के करीबी माने जाते हैं चतुर्वेदी
ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए श्री चतुर्वेदी भाजपा नेता देवजी भाई पटेल के करीबी माने जाते हैं। चतुर्वेदी वो पंचायत विभाग के अफसर हैं। वो पाठ्य पुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS